कैथल में Visa Fraud का पर्दाफाश, पंजाब का युवक निकला मास्टरमाइंड

punjabkesari.in Saturday, Aug 23, 2025 - 06:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के युवक को कैथल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने विदेश भेजने का झांसा देकर 22 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोपी युवक की पहचान गुरजेंट सिंह निवासी बुल्लापुरा जिला मलेरकोटला (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने कैथल निवासी कुलदीप सिंह को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 22 लाख रुपए ले लिए।

शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके दूर के रिश्तेदार गुरजेंट सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर साल 2022 में उसके घर पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कनाडा का वर्क परमिट खुला होने की बात कही थी। 2 साल का वर्क परमिट दिलाने का झांस देकर गुरजेंट ने उससे 45 लाख रुपए की मांग की थी। इसके बाद उसका व उसकी पत्नी सर्वजीत कौर का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज ले लिए। शिकायतकर्ता ने आरोपी को किस्तों में 21.99 लाख रुपए दिए। 

पैसे लेने के बाद आरोपी ने उन्हें 6 महीने में वर्क परमिट आने का आश्वासन दिया और इसके बाद व टाल-मटोल करने लगा। यही नहीं फिर आरोपी गुरजेंट ने शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह को कहा कि उनका न्यूजीलैंड का वीजा लगवा दिया है क्योंकि कनाडा का नहीं लगा था। जब आरोपी द्वारा भेजी वीजा की जांच करवाई गई तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद जब आरोपी से पैसे वापस मांगे तो उसने कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने का दावा किया। 2025 में आरोपी द्वारा दोबारा वीजे भेजा गया। ये वीजा भी जांच दौरान फर्जी निकला। जिसके बाद आरोपी से पैसे वापस मांगे गए तो उसने जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

 अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News