पंजाब में कहर बरपा रही गर्मी के बीच  बारिश की Entry, जानें मौसम का पूरा हाल

punjabkesari.in Saturday, May 25, 2024 - 08:35 AM (IST)

पंजाब डेस्कः कहर बरपा रही गर्मी के बीच पंजाब में आंधी-तूफान के साथ बारिश ने दस्तक दी है जिससे जनता को गर्मी से राहत मिली है। इसके चलते पंजाब के अधिकतर जिलों में 4-5 डिग्री तक तापमान में गिरावट देखने को मिली है। 

वहीं बठिंडा और फाजिल्का में गर्मी से 2 लोगों की मौत हो गई। इसके चलते पंजाब में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 6 तक पहुंच गया है।  पंजाब में आंधी-तूफान व बारिश की शुरूआत जम्मू-कश्मीर के साथ लगे सीमावर्ती इलाकों से हुई। शाम 7 बजे पठानकोट , नरोट जैमल सिंह , भोआ, सुजानपुर इलाकों में आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद तूफान मे विभिन्न जिलों में दस्तक दी और जालंधर सहित आस-पास के इलाके में साढ़े 8 बजे के करीब तेज आंधी चलने लगी। 

इसके बाद जालंधर सहित आस-पास के कई जिलों में बारिश ने गर्मी से राहत प्रदान की। तापमान के क्रम से बठिंडा व अमृतसर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री, लुधियाना 41.6, पठानकोट 41.5, पटियाला 41.6 जबकि आसपास के इलाकों में 41 डिग्री के आसपास तापमान रिकार्ड हुआ।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News