बड़ी खबर : विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल नहीं होगा पंजाब
punjabkesari.in Wednesday, Jan 10, 2024 - 01:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क : केंद्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा में पंजाब शामिल नहीं होगा। जानकारी के अनुसार इस संबंध में एन.एच.एम. द्वारा पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में यात्रा के लिए सेवाएं वापिस लेने के लिए कहा गया है। पत्र जारी होने के बाद पंजाब में विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगी मेडिकल अफसरों की ड्यूटी खत्म कर दी गई है।
आपको बता दें कि पहले 17 नवंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर पत्र जारी किया गया था। इसमें मेडिकल अफसरों सहित अन्यों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस यात्रा में पंजाब के हर शहर व गांव में जागरूकता वैनें चलाई जानी थी। केंद्र की योजनाओं का प्रचार करने के लिए यह वैनें चलनी थी। इसके साथ ही गांवों में कैंप लगाए जाने थे और लोगों के हैल्थ कार्ड बनने थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here