राघव चड्डा ने विरोधियों पर कसा तंज, बोले Superhit है केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 10:14 AM (IST)

जालंधर (धवन): आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्डा ने आज पार्टी के विरोधियों पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान की जोड़ी सुपरहिट है। राघव चड्डा ने अपने ट्वीट में कहा है कि इस जोड़ी से सभी नेता जल रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’। 

यह भी पढ़ें : जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर CM भगवंत मान का Tweet

राघव चड्डा का यह ट्वीट उस समय आया है जब केजरीवाल तथा भगवंत मान द्वारा विभिन्न राज्यों में इकट्ठे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। केजरीवाल व मान पिछले दिनों पहले गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर गए थे। अब दोनों नेता हिमाचल प्रदेश का चुनावी दौरा करके आए है। उसके बाद दोनों नेताओं के खिलाफ भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ने सियासी हमले शुरू कर दिए थे। इन दोनों राज्यों में इस समय भाजपा सत्ता में है और आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल तथा भगवंत मान दोनों ने भाजपा की राज्य सरकारों को चुनौती दी है। राघव चड्डा जोकि राज्यसभा में पहुंच चुके हैं, उन्होंने ट्वीट के जरिए सभी विरोधियों को करारा जवाब दे दिया है। अब राघव चड्डा केजरीवाल व भगवंत मान पर हो रहे हमलों को देखते हुए उनके बचाव के लिए सामने आ गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News