राघव चड्ढा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सी.एम. चन्नी ने पंजाब के कर्मचारियों को दिया धोखा

punjabkesari.in Friday, Feb 11, 2022 - 05:12 PM (IST)

(बठिंडा) : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। इसके विपरीत पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सिर्फ घोषणाएं करते हैं। 'एलनजीत' चन्नी ने पंजाब के 36000 कच्चे कर्मचारियों को धोखा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब में कोई अहमियत नहीं है। पार्टी प्रत्याशी सुखवीर सिंह के गांव मैसरखाना में पत्रकारों से बात करते हुए राघव चड्ढा ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार अपने सभी वादों को पूरा कर रही है। केजरीवाल की घोषणा नहीं काम करते हैं। कल ही केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों को पक्का करने का अपना वादा पूरा किया। दिल्ली में सभी कच्चे कर्मचारी पक्के हो गए हैं।

राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की पूर्ण सत्ता वाली सरकार नहीं है, फिर भी केजरीवाल ने अपना काम किया है। पंजाब में फुल पावर की सरकार है तो भी यहां न तो लोगों के आम कार्य होते हैं व न ही कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाता है। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चन्नी ने पूरे पंजाब में कोई भी खंभा बिना बोर्ड के नहीं छोड़ा है, जिस पर पंजाब के 36,000 कर्मचारियों को पक्का करने के लिए मुख्यमंत्री चन्नी के हाथ जोड़ हुए की तस्वीर नहीं लगी है। चन्नी ने कई 100 करोड़ कर्मचारियों को पक्के करने के लिए विज्ञापन दिया लेकिन आज तक एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया है। उन्होंने चन्नी से पूछा कि कच्चे कर्मचारियों को स्थायी करने की फाइल कहां है? जब एक भी कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया तो विज्ञापनों पर सरकार के करोड़ों रुपए क्यों बर्बाद किए गए? चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में शिक्षकों के साथ मारपीट की गई क्योंकि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखा। चन्नी ने कच्चे कर्मचारियों पर डंडे चलाकर चुप कराने की कोशिश की और पर्चे दर्ज करने की धमकी भी दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News