बारिश ने हल्का वेस्ट में विकास की खोली पोल, ममता आशु ने तस्वीरें साझा कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 11:16 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): आज हुई बारिश के बाद लुधियाना के हल्का वेस्ट की सरगोधा कॉलोनी की कई गलियों में सड़कें कीचड़, जलभराव और गहरे गड्ढों में तब्दील हो गईं। हालात ऐसे बन गए कि लोगों का पैदल चलना और वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों ने खराब निर्माण कार्य और अधूरे विकास कार्यों को लेकर नाराज़गी जताई। हालात हैं कि सड़क धंसने से एक गाड़ी भी उसमें गिर गई।

PunjabKesari
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर क्षेत्र की तस्वीरें साझा करते हुए नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय पार्षद पर सवाल उठाए। उन्होंने पोस्ट में आरोप लगाया कि विकास कार्यों की उचित योजना नहीं बनाई गई, जिसके कारण बारिश के बाद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात ने इलाके में हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति सबके सामने ला दी है।

PunjabKesari

ममता आशु ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि यदि वार्ड नंबर 60 और 72 के किसी भी इलाके में सड़क धंसने, गड्ढे बनने या अन्य नागरिक समस्याओं की जानकारी मिले तो लोग सीधे 9815108771 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

PunjabKesari

हालांकि, इन आरोपों पर नगर निगम या संबंधित जनप्रतिनिधियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News