राजा वड़िंग ने किया जनता को शुक्रिया, वहीं भविष्य की योजनाओं के बारे में दी अहम जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 25, 2024 - 07:09 PM (IST)

लुधियाना- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और लुधियाना से लोकसभा सदस्य अमरेंद्र सिंह राजा वाड़िंग ने सोमवार को फिरोजपुर रोड स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहां लुधियाना की जनता का शुक्रिया अदा किया, वहीं भविष्य की योजनाओं के बारे में अहम जानकारी भी सांझा की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने लुधियाना की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय खोलने का वादा किया था। इसे अगले माह जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष होने की वजह से अपनी जिम्मेदारियों के कारण अनुपस्थित हो सकते हैं, लेकिन वह लुधियाना के लोगों के मुद्दों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे, लुधियाना के लोगों के लिए एक समर्पित मोबाइल नंबर की भी घोषणा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरिंदर डाबर, पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, अध्यक्ष संजय तलवार, के. के बावा, रमेश जोशी, शाम सुंदर मल्होत्रा, रिपू ​​गिल, डंपी विनायक आदि मौजूद थे।

राजा वड़िंग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री और वेस्ट हलके के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू की गैरमौजूदगी की चर्चा जोरों पर रही। राजा वड़िंग के सांसद बनने के बाद से ही आशु के साथ उनकी चल रही अनबन को लेकर खबरों का बाजार जोरों पर है और दोनों नेताओं की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया चैनलों पर चल रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News