अगर मैं गृह मंत्री होता तो सुखबीर बादल जेल में होताः राजा वड़िंग

punjabkesari.in Friday, Feb 05, 2021 - 03:50 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (चावला): गिद्दड़बाहा में सुखबीर बादल द्वारा हलका विधायक राजा वड़िंग पर और प्रशासन पर गुंडागर्दी और अकाली उम्मीदवारों के कागज रद्द करने के दोष के बाद राजा वड़िंग ने भी उसी जगह पर पहुंच विशाल इकट्ठ को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया है। 

राजा वड़िंग ने अकाली दल के उक्त आरोपों को नकारते हुए कहा कि जिन अकाली दल के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए हैं वह प्रशासन द्वारा कमियां पाए जाने पर रद्द हुए हैं और उनका इस संबंध में प्रशासन पर कोई दबाव नहीं। राजा वड़िंग ने इस मौके कहा कि जलालाबाद में सुखबीर बादल द्वारा शरेआम गुंडागर्दी की गई और राजा वड़िंग ने कहा कि अगर मैं राज्य का गृह मंत्री होता तो उस दिन सुखबीर बादल जलालाबाद से अपने गांव बादल नहीं बल्कि जेल में होता। राजा वड़िंग ने सुखबबीर बादल को गुंडा बताते हुए कहा कि सुखबीद बादल स्थानीय शहर में रैली करके गुंडागर्दी बढ़ा रहा है। राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बाकी रहती 17 सीटों में भी जीत प्राप्त करेगी।

इस मौके राजा वड़िंग ने ऐलान किया कि वह अगली बार फिर हरसिमरत बादल के खिलाफ एम.पी. चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इस मौके बाकियों के अलावा चेयरमैन सूबा सिंह भुट्टीवाला, राजेश गांधी बिट्टू, वाइस चेयरमैन दीपक गर्ग, बिंटा अरोड़ा, बिट्टू डेयरी वाला, कुलवंत मान, नरिंदर भोला, कर्म चंद, चीकू मोगा, पी ए सन्नी बराड़, रौकसी बराड़ आदि भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mohit

Recommended News

Related News