No Notice...सीधा Out... नवजोत सिद्धू की अलग रैली पर राजा वड़िंग की Warning

punjabkesari.in Tuesday, Jan 23, 2024 - 02:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब की कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर एक बार फिर मौजूदा कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भड़कते हुए नजर आए। विवादों के बीच रही मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने उन्हें चेतावनी दी है।

PunjabKesari

नवजोत सिद्धू की अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News