9 की रैली में कांग्रेस की घटिया हरकतों का करारा जवाब दिया जाएगा : सुखबीर

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 12:33 AM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): अबोहर-फाजिल्का राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 10 पर स्थित नई अनाज मंडी में 9 सितम्बर को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की अबोहर रैली को लेकर शिअद भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है। गत दिवस पुलिस के आला अधिकारियों ने रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया, वहीं आज उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने स्वयं रैली स्थल पर पहुंचकर रैली की तैयारियों संंबंधी जायजा लिया।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कांगे्रस पूरी तरह से बौखला चुकी है जिसके चलते आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन राज्य के कई शहरों में कांग्रेसियों द्वारा गुंडागर्दी करने तथा नामांकन पत्र फाडऩे जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि 9 सितम्बर की रैली में कांग्रेस की इस घटिया हरकतों का करारा जवाब दिया जाएगा और उसका काला चेहरा जनता के समक्ष लाया जाएगा।

इस अवसर पर चरणजीत ओ.एस.डी., सतिन्द्र सिंह मंटा, विधायक अरुण नारंग, जिला प्रधान अशोक अनेजा, राजदीप कौर, सुरेश सतीजा, गुरपाल सिंह ग्रेवाल, प्रकाश सिंह भट्टी, शिवराज गोयल, लाऊ जाखड़, अशोक आहूजा, पटेल घुल्ला, आर.डी. बिश्रोई, अश्विनी झूथरा, हरपाल संधू, हरिन्द्र हैरी, सरपंच चमकोर सिंह, कौर सिंह बहाववाला, महेन्द्र बठला काली, राधेराम जाखड़, रोहित झांब, हरचरण सिंह पप्पू, डा. रिशी नारंग, टीटू छाबड़ा, लखविंद्र सरपंच, अजीत पाल रिंकू, शंटी संधू, डिट्टी गिल, दीपक खुराना, कर्ण नारंग, पार्षद जसविंदर जस्सी, तलविंद्र तुल्ली, विजय उपवेजा आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News