फिरौती न देने पर घर के बाहर चली गोलियां, घटना CCTV में कैद
punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 02:26 PM (IST)
अमृतसर (रमन): अमृतसर के पंडोरी वड़ैच गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां शमशेर सिंह नामक व्यक्ति के घर के बाहर गोलियां चलाई गई हैं। बताया जा रहा है कि शमशेर सिंह से पहले फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद फिरौती न देने पर उसके घर के बाहर गोलियां चलाई गई।
यह पूरी घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। वहीं परिवार द्वारा इनसाफ की मांग की जा रही है। परिवार का कहना है कि गैंगस्टर डोनी बल के नाम पर उनसे 25 से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इसके साथ ही कहा गया था कि अगर फिरौती न दी तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

