7वीं कक्षा की 2 छात्राओं के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 06, 2018 - 09:00 AM (IST)

खनौरी (स.ह.) : शहर की 2 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। दोनों पीड़ित बच्चियां 7वीं कक्षा की छात्राएं बताई जा रही हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. खनौरी इंस्पैक्टर प्रितपाल सिंह और सब-इंस्पैक्टर गगनदीप कौर ने बताया कि स्थानीय निवासी एक महिला ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसकी 13 वर्षीय छोटी बेटी जोकि 7वीं कक्षा की छात्रा है,कल शाम 6 बजे अपनी एक सहेली जोकि 12 वर्ष की है, उसके साथ पढ़ती है,के साथ नहर की पटड़ी पर घूमने गई थी। जब वे काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो उनका सारा परिवार लड़कियों की तलाश करने लगा।

उसने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे हमारे पड़ोस का एक लड़का और नजदीकी गांव का एक लड़का उनकी लड़की और उसकी सहेली को साथ लेकर उनके घर आए। जब उन्होंने अपनी लड़की से घर से जाने बारे पूछा तो उसने बताया कि काफिल खान उर्फ दाना और विकास जोकि गोताखोर हैं उनको बहलाकर कहीं ले गए। इन दोनों ने हमसे दुष्कर्म किया। एस.एच.ओ. ने बताया कि उक्त महिला के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 5 पंजाब पोस्को एक्ट तहत केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Related News