पति या हैवान: Divorce देने के बाद भी पत्नी से करता रहा दरिंदगी, ससुर भी रखता था बुरी नजर

punjabkesari.in Wednesday, Jan 20, 2021 - 10:29 AM (IST)

अमृतसर(संजीव): तालाक लेने के बाद अपनी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले पति अजमेर सिंह व बहु पर बुरी नजर रखने वाले ससुर सविंद्र सिंह के विरुद्ध थाना मत्तेवाल की पुलिस ने केस दर्ज किया है।  

परमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि 2009 में उसका विवाह उक्त आरोपी अजमेर सिंह के साथ सभी रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था, विवाह के उपरांत उसका पति उसके साथ खुश नहीं रहता था और अक्सर उसे तालाक देने की धमकियां देता था। दो साल पहले उसने कचहरी से उससे तालाक ले लिया था, जबकि इस बारे में उसने अपने घर वालों को जानकारी नहीं दी थी और उसका पति उसे जबरदस्ती अपने साथ रख रहा था व डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसका ससुर भी शराब पीकर उस पर बुरी नजर रखता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News