कैप्टन को लेकर बीजेपी में बगावत हुई शुरू, इस कौंसल ने चुनाव लड़ने को लेकर किया ये ऐलान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 25, 2022 - 08:17 PM (IST)

लुधियाना (गुप्ता): हिंदू-बहु संख्या वाले इलाकों में गठबंधन के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस को लुधियाना दक्षिण और पूर्व सीटों के आवंटन से भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। जबकि भाजपा के पूर्व पार्षद सुरिंदर शर्मा ने पंजाब लोक कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए लुधियाना दक्षिण सीट से इस सीट से आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं लुधियाना में पी.एल.सी. के उम्मीदवारों को टिकट देने से भाजपा के वर्करों के चहरे मुरझा गए हैं। लुधियाना दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व पार्षद सुरिंदर शर्मा की बहु जो इस वार्ड से पार्षद हैं ने कहा कि पार्टी ने उनकी उपेक्षा की है। उन्होंने 30 साल तक पार्टी की सेवा की है, चाहे वह आतंकवाद के दौर में हो या किसान आंदोलन के दौर हो। पीछे नहीं हटे और भाजपा के साथ मजबूती से खड़े रहे। उनके दक्षिणी निर्वाचन क्षेत्र में 65 प्रतिशत मतदाता हिंदू हैं और क्षेत्र में कोई अन्य पार्टी नहीं है। वह इस सीट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं, इसलिए कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

दूसरी ओर लुधियाना पूर्वी और आत्मा नगर निर्वाचन क्षेत्रों में पी.एल.सी. उम्मीदवारों को भाजपा चुनाव चिन्ह देने को लेकर भी विवाद छिड़ गया है। फेसबुक पर एक पोस्ट में कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि अगर भाजपा के चुनाव निशाना पर पी.एल.सी. भाजपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं में क्या कमी है। लुधियाना आत्मा नगर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता राजीव शर्मा ने कहा कि यदि उम्मीदवार पी.एल.सी. का है उसको बीजेपी का सिंबल कैसे दिया जा सकता है। भाजपा का चुनव चिन्ह सिर्फ पार्टी कार्यकर्ता को ही मिलना चाहिए। पार्टी नेतृत्व को राज्य में भाजपा के आधार का विस्तार करने के लिए किसी भी कीमत पर अन्य पार्टियों को हिंदू बहुमत वाली सीटें नहीं देनी चाहिए थी। यह अफसोस की बात है कि जब अकाली दल के साथ गठबंधन हुआ था, तब भी शहरी भाजपा केवल 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी और अब भी वह केवल 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। उनकी इच्छा का कोई सम्मान नहीं है। वहीं दूसरी ओर भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंघल से उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कार्यकर्ता कुछ बातों को लेकर नाराज हो सकता है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता समर्पित है उनको समझाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News