बठिंडा रैली में दिखा एक लाख का ईनामी लक्खा सिधाना, सूचना के बावजूद पकड़ नहीं पाई दिल्ली पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 05:09 PM (IST)

महिराज (बठिंठडा)(विजय/शेखर/स.ह.): बठिंडा जिले के गांव महिराज, जो मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह का पैतृक गांव है, में महापंचायत की रैली में लक्खा सिधाना बेखौफ शामिल हुआ। दिल्ली पुलिस की ओर से 26 जनवरी की दिल्ली हिंसा के बाद दीप सिद्धू व अन्य नेताओं के साथ-साथ लक्खा सिधाना को संगीन धाराओं के तहत नामजद किया है। इसके तहत दिल्ली पुलिस ने लक्खा की गिरफ्तारी पर 1 लाख रुपए के ईनाम की घोषणा भी की है, लेकिन इसके बावजूद वह रैली में शामिल हुआ और संबोधित करने के बाद पुलिस की नाक तले से फरार हो गया।
PunjabKesari

लक्खा सिधाना की रैली के दौरान बेशक बड़ी संख्या में पुलिस तो तैनात थी, लेकिन कोई भी अधिकारी लक्खा सिधाना के बारे कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। सभी उच्चाधिकारी इस मामले में मूकदर्शक बने रहे। रैली में सुरक्षा को लेकर बठिंडा पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। मौके पर दंगा रोधक वाहन व वाटर कैनन आदि भी तैनात रहे। दिल्ली पुलिस  की  क्राइम ब्रांच 2 दिन पहले ही लक्खा सिधाना को पकडऩे के  लिए मेहराज के आस-पास चक्कर लगा चुकी थी, लेकिन  रैली  के  दौरान  वह लक्खा सिधाना को गिरफ्तार करने में नाकाम रही। पता चला है कि लक्खा लाल रंग की मोटरसाइकिल पर रैली स्थल पर पहुंचा जिस पर कोई नंबर नहीं लिखा था और उसी मोटरसाइकिल से वापस चला गया। लक्खा सिधाना की रैली को लेकर दिल्ली पुलिस के पास 4 दिन पहले ही सूचना थी क्योंकि सिधाना ने सोशल मीडिया में लाइव होकर रैली के संबंध में जानकारी दी थी। पुलिस को चुनौती देकर गिरफ्तार करने के लिए कहा था। 
PunjabKesari

लक्खा सिधाना ने दिल्ली पुलिस को दिया था खुला Challenge
उल्लेखनीय है कृषि कानूनों के खिलाफ 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के एक आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना की पुलिस तलाश कर रही है। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है। इसी बीच लक्खा सिंह सिधाना ने एक बार फिर से भड़काऊ वीडियो जारी किया था, उन्होंने पुलिस को खुलेआम चेतावनी देते हुए 23 फरवरी को बठिंडा में एक और प्रदर्शन का ऐलान किया था।  वीडियो के जरिए लक्‍खा के पंजाब के युवाओं से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। 

PunjabKesari

लक्खा सिधाना पर है एक लाख रुपए का इनाम 
वीडियो में लक्खा सिंह ने  कहा था कि 23 फरवरी को बड़ी संख्या में लाखों की संख्या में गिनती होनी चाहिए।  यह गिणती हजारों की नहीं लाखों की होनी चाहिए उस दिन। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में। बठिंडा जिले मेहराज पिंड में आओ उधर ही प्रदर्शन रखा गया है। आओ मेरे भाईयों बड़ी संख्या में कोशिश करें ताकि पता लगे कि हम किसान आंदोलन के साथ हैं। लक्खा पर दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह और डकैती जैसी संगीन धाराओं में नामजद किया है। लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा गया है।"

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News