हैवानियत की सारी हदें पार : रैस्टोरैंट मालिक ने नाबालिग लड़की से की यह घिनौनी हरकत
punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 05:29 PM (IST)

लुधियाना : महानगर में रैस्टोरैंट मालिक द्वारा शर्मनाक घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहर के एक प्रसिद्ध रैस्टोरैंट मालिक ने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है जिसके बाद लड़की व उसके परिजनों ने उक्त घटना की शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी है। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसकी आरोपी तजिंदर सिंह के साथ पुरानी जान-पहचान थी। आरोपी उससे पहले भी शारीरिक संबंध बना चुका है और इतना ही नहीं सारी हदें पार करते हुए उसने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद 18 जुलाई के दिन वो उसे जमालपुर स्थित फैक्ट्री में ले गया। जहां दोनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एस.एच.ओ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति