Gender Change कर रवि से बने रिया ने रचाई शादी,  देखें तस्वीरों में प्यार की अनोखी दास्तां

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 03:14 PM (IST)

अमृतसर (सागर): कहते हैं प्यार में सब कुछ जायज है और शायद इसीलिए अपने प्यार को परवान चढ़ाने की खातिर एक लड़के ने अपना जेंडर चेंज करा लिया। उक्त मामला पंजाब के अमृतसर का है,जहां अर्जुन और रवि को आपस में प्यार हो गया। दोनों में से एक लड़के रवि ने अपना जैंडर चैंज करवा कर अपना नाम रिया जट्टी रख लिया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार जालंधर में नौकरी करने वाला रवि 3 साल पहले अर्जुन के संपर्क में आया, जिसके साथ उसे  प्यार हो गया। दोनों में संबंध भी बने और रवि अपना लिंग बदलकर अर्जुन की खातिर रिया जट्टी बन गया तांकि समाज में उन्हें परेशानी ना हो। लेकिन अर्जुन ने रिया को अपनाने से इंकार कर दिया क्योंकि उसके द्वारा धोखाधड़ी की शिकायतें भी की गई थी और अब 11 महीने तक लड़ाई के बाद उसे दोबारा उसके पति अर्जुन ने अपना लिया है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि दोनों ने एक छोटी बच्ची को गोद लिया है, जिसका नाम अन्नया रखा है। रिया का कहना है कि उनके बुआ फूफा और अन्य रिश्तेदार अक्सर ही उसे ताने मारकर परेशान कर मारपीट भी करते है। इस संबंधित वो पुलिस को शिकायत जरूर देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News