ATM तोड़ने में लुटेरे रहे असफल, CCTV में कैद हुई घटना
punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 04:43 PM (IST)

अमृतसर : पंजाब में आए दिन लूट की वारदातें लगातार जारी हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रही। ऐसा ही एक मामला अमृतसर का सामने आ रहा है। गत रात्रि 2 युवकों द्वारा मजीठा रोड के आई.डी.बी.आई. बैंक ए.टी.एम. तोड़ने की कोशिश की गई। सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। आरोपी 10 मिनट तक ए.टी.एम. की तोड़फोड़ करते रहे। काफी मेहनत करने के बाद भी जब कामयाबी हाथ नहीं लगी तो वह खाली हाथ वापस लौट गए। पुलिस सी.सी.टी.वी. के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लुटेरे पूरी तैयारी में ए.टी.एम. पर आए थे। वह रात के समय घुसे आए और ए.टी.एम. खोलने की पूरी कोशिश की गई जिसमें वह सफल नहीं हो सके। दोनों ने अपना मुंह कपड़े से लपेटा हुआ था। जानकारी के अनुसार लुटेरे ने हथौड़े और पेचकस से ए.टी.एम. का बाहरी कवर तो खोल लिया लेकिन अंदर की मशीन नहीं खोल सके। पुलिस की फॉरेंसिक विभाग की टीम ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। ए.टी.एम. के आस पास के सी.सी.टी.वी. कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लुटेरों के बारे में जानकारी मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर सीएम अशोक गहलोत, चुनाव पूर्व कांग्रेस नेताओं से मुलाकात

दिल्ली में कोविड-19 के 1,227 नए मामले आए, 8 और मरीजों की मौत

चरित्र पर शक के चलते पत्नी को मारी थी गोली, ओरोपी पति को लिया रिमांड पर

Accident in Mainpuri: मैनपुरी में भीषण हादसा, घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, 4 की मौत, 5 घायल