कैमरे में कैद हुआ शातिर चोरों का कारनामा, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 10:00 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): खरड़-कुराली हाईवे के निकट स्थित डिफैंस कॉलोनी के एक बंद घर से चोर 50 लाख रुपए के गहने और 1.78 लाख रुपए ले उड़े। चोरी की यह वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की और केस दर्ज कर लिया। 

डिफैंस कॉलोनी के मकान नंबर 258 निवासी रिटायर्ड कैप्टन राकेश कुमार ने बताया कि उनके फर्स्ट फ्लोर पर किराएदार रहते हैं। शुक्रवार शाम को वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को मिलने दिल्ली गए थे। उसी रात करीब 10 बजे किराएदार भी निजी काम से जालंधर चले गए। जब वह रविवार को वापस आए तो देखा कि घर के अंदर के दरवाजे के लॉक टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे 50 लाख के जेवर और 1.78 लाख रुपए गायब थे। उन्होंने घर में लगा सी.सी.टी.वी. कैमरा देखा तो इसमें 2 लोग घर से बाहर निकलते हुए नजर आए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News