पंजाब में लुटेरों का कहर, मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी पर हमला, पति की मौ/त
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 05:26 PM (IST)
तरनतारन (रमन): आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के राज में राज्य में कानून-व्यवस्था बेहद कमजोर हो गई है। आलम ये है कि लुटेरे अब सिर्फ लूट ही नहीं कर रहे बल्कि हत्या भी कर रहे हैं। ऐसा ही मामला तरनतारन से सामने आया है जहां सरहाली के पास मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी पर लूट की नीयत से किए हमले में मोटरसाइकिल सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह पुत्र सोहन सिंह अपनी पत्नी हरजिंदर का इलाज करवाकर गांव सरहाली से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उन पर पीछे से हमला कर दिया।
लुटेरों ने उनसे पर्स छीनने की कोशिश की और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दर्शन सिंह की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

