फिल्मी स्टाइल में वारदात: CCTV ढककर चोरों ने उखाड़ा शटर, हजारों की चोरी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:21 PM (IST)

लुधियाना(राज): शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बाबा थान सिंह चौक का है, जहां एक ट्रेडिंग कंपनी के दफ्तर को देर रात चोरों ने निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार 6-7 नकाबपोश चोरों ने रात के समय दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसपैठ की और गल्ले में रखी करीब 70 हजार रुपए की नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो टूटा शटर देख हैरान रह गया। अंदर जाकर देखा तो नकदी और सामान गायब था, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

चोरों ने पकड़े जाने से बचने के लिए चालाकी दिखाई। CCTV फुटेज में सामने आया है कि आरोपियों ने फिल्मी सटाइल में वारदात से पहले इलाके की रेकी की और फिर दुकान के सामने सफेद कपड़ा लगाकर पर्दा बना लिया। इसी आड़ में उन्होंने शटर तोड़ा, ताकि बाहर किसी को शक न हो। फुटेज में 6-7 युवक साफ नजर आ रहे हैं, जो कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News