लुधियाना में बेखौफ चोर: पॉश एरिया में CA ऑफिस में सेंधमारी, कीमती सामान चोरी

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 08:30 AM (IST)

लुधियाना (राज); शहीद भगत सिंह नगर के पॉश इलाके में चोरों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के दफ्तर को अपना निशाना बनाया है। पक्खोवाल रोड स्थित दफ्तर में सेंधमारी कर चोरों ने नकदी तो दूर, बिजली की तारों और पानी की टूटियों तक को नहीं बख्शा।

इस मामले में थाना दुगरी की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता CA प्रतीक गौतम के मुताबिक, वारदात दरमियानी रात को अंजाम दी गई। चोरों ने बड़ी ही सफाई से दफ्तर के ताले तोड़े और अंदर दाखिल हो गए। सुबह जब दफ्तर खोला गया तो सारा सामान अस्त-व्यस्त देख पैरों तले जमीन खिसक गई। शातिर चोर अपने साथ भारी मात्रा में कीमती सामान समेट कर ले गए हैं, जिसमे 04 कीमती लैपटॉप (जिनमें क्लाइंट्स का जरूरी डेटा मौजूद था, 01 ऑफिस मोबाइल, इलेक्ट्रीशियन की कीमती तारें, सिंक की टोटियां, 03 एयर कंडीशनर (AC) की कॉपर पाइपें और अन्य सामान।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News