हरियाणा में शिअद इनैलो संग मिलकर लड़ेगा चुनाव : सुखबीर

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2019 - 09:32 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल ने हरियाणा में इनैलो संग गठबंधन करने का ऐलान किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकाली दल इनैलो के साथ मैदान में उतरेगा। यह जानकारी शिअद के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दी।

शिअद इनैलो के साथ कालांवाली, रतिया और गुल्ला चीका विधानसभा हलकों से चुनाव लड़ेगा। जहां राजिंद्र सिंह देसूजोधा कलियांवाली से पार्टी के उम्मीदवार हैं, वहीं कुलविंद्र सिंह कुणाल रतिया से और राज कुमार रवरजगीर गुल्ला चीका से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल व इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की उपस्थिति में राजिंद्र सिंह देसूजोधा कालियांवाली से 10 बजे और कुलविंद्र सिंह कुनाल रतिया से 12 बजे नामांकन पत्र भरेंगे जबकि बाकी रह गई सीटों की घोषणा सुखबीर सिंह बादल द्वारा की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News