मास्टर सलीम समेत 2 और पंजाबी सिंगरों पर भड़के नछत्तर गिल, बोले– क्यों अपनी अक्ल का जनाजा निकाल रहे

punjabkesari.in Wednesday, Jan 28, 2026 - 12:14 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सोशल मीडिया से जुड़ा एक विवाद चर्चा में आ गया है। सिंगर मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो के जरिए वरिष्ठ गायक नछत्तर गिल के गीत को लेकर मजाकिया अंदाज अपनाया, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक बताया।

जानकारी के मुताबिक, एक रियलिटी शो के दौरान तीनों कलाकारों ने नछत्तर गिल के मशहूर दर्द भरे गीत को बैकग्राउंड में चलाकर एक शॉर्ट वीडियो तैयार किया। वीडियो में गाने के सुरों की नकल और लंबी आलाप के जरिए तंज कसा गया। यह क्लिप युवराज हंस के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।

nachhatar gill

वीडियो सामने आने के बाद नछत्तर गिल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कला का सम्मान होना चाहिए और इस तरह की हरकतें कलाकार की समझ पर सवाल खड़े करती हैं। गिल ने लिखा कि लोग खुद तय कर सकते हैं कि इस वीडियो ने किसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह तीनों गायकों की कला और गायकी का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी सीनियर या उसके गीत का मजाक उड़ाना सही परंपरा नहीं है।

 फैंस का फूटा गुस्सा

नछत्तर गिल के समर्थन में बड़ी संख्या में फैंस सामने आए। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तीनों सिंगर्स की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाबी संगीत की विरासत के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। कई फैंस ने कहा इतना घमंड अच्छा नहीं होता

इंडस्ट्री से भी मिला साथ

इस पूरे मामले में पंजाबी सिंगर लखविंदर वडाली ने भी नछत्तर गिल का समर्थन किया।  उन्होंने इंस्टाग्राम पर नछत्तर की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा- मेरे गाने के साथ भी इन्होंने ऐसा ही किया था।उन्होंने कहा कि कलाकारों को एक-दूसरे की मेहनत और रचनाओं का सम्मान करना चाहिए और मजाक की भी एक सीमा होती है।

विवाद बढ़ने के बाद संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया से हटा लिया गया, लेकिन तब तक यह मुद्दा इंडस्ट्री और फैंस के बीच बहस का रूप ले चुका था। यह मामला पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सम्मान, मर्यादा और सोशल मीडिया व्यवहार को लेकर एक नई चर्चा छेड़ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News