अमृतसर में खूनी खेल! AAP नेता पर सगे भाई को गोली मारने का आरोप, 2 गोलियां लगने से मौ/त
punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 02:27 PM (IST)
अमृतसर : अमृतसर के अटारी हलके के मजीठा रोड पर बसे पंडोरी वड़ैच गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों के बीच झगड़े में गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई। इस मामले में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति मेंबर किरणप्रीत सिंह कीमती का नाम सामने आ रहा है।
आरोप है कि उसने अपने ही भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए DSP अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को 112 पर घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची।
DSP ने बताया कि मृतक को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मृतक के परिवार वालों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

