MLA Raman Arora की जमानत में जालंधर के डॉ. ने डाला अड़ंगा, 10 लाख की रिश्वत...
punjabkesari.in Monday, Jul 14, 2025 - 06:20 PM (IST)

जालंधर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए गए जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को लेकर एक और हैरानीजनक मामला सामने आया है। गौरतलब है कि, रमन अरोड़ा की जमानत याचिका शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह की अदालत ने खारिज कर दी। रमन अरोड़ा ने जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की थी, लेकिन कई पीड़ित व्यक्ति ने इसका विरोध करते हुए लिखित रिपोर्ट पेश की।
वहीं रमन अरोड़ा के मामले में अब जोशी अस्पताल के मालिक डॉ. मुकेश जोशी में कई आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। डॉ. मुकेश जोशी ने विधायक के खिलाफ कोर्ट में लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि रमन अरोड़ा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे कुल 10 लाख रुपए की अवैध वसूली की और धमकियां भी दीं। डॉ. जोशी ने कहा कि रमन अरोड़ा ने सिर्फ उन्हें धोखा दिया और रकम न देने के पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
डॉ. जोशी ने अदालत में यह भी कहा कि अगर अरोड़ा को जमानत मिलती है तो वह गवाहों को धमका सकते हैं और मुकदमे की निष्पक्षता पर असर डाल सकते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जेल में रहते हुए भी अरोड़ा विभिन्न माध्यमों से धमकियां जारी हैं।
बीमारियों का हवाला देकर जमानत की कोशिश नाकाम
विधायक अरोड़ा ने पित्ते की पथरी और प्रोस्टेट की समस्या का हवाला देते हुए मेडिकल आधार पर जमानत मांगी थी। लेकिन डॉक्टर जोशी की तरफ से इसे भ्रम फैलाने वाला और झूठा बहाना बताया गया। दलीलों में कहा गया कि यह दोनों स्थितियां गंभीर नहीं हैं, बिना लक्षण वाली हैं और उनका इलाज जेल में संभव है। मेडिकल रिपोर्ट में भी सभी जरूरी जांच सामान्य बताई गई हैं।
डॉ. जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि अरोड़ा ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उनके और उनके परिवार के खिलाफ फर्जी FIR (नं. 64, दिनांक 28 अप्रैल 2022) दर्ज करवाई। इस शिकायत को सीनियर पुलिस अफसरों और डिप्टी कमिश्नर द्वारा खारिज करने की सिफारिश के बावजूद, अरोड़ा ने पुलिस पर दबाव डालकर उन्हें फंसाने की कोशिश की। इसके साथ ही अरोड़ा पर मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मानसिक दबाव बनाने और बदनाम करने के भी आरोप लगाए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here