संगरूर में करंट लगने से दो व्यक्तियों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Feb 03, 2019 - 07:02 PM (IST)

कौहरियां (शर्मा): कस्बे के नजदीकी गांव छाहड़ मे आज खेत मे खराब समरसीबल मोटर को निकालते समय 11 के.वी का करंट लगने से दो की मौत दो नौजवानों के जख्मी होने का दुखदाई समाचार प्राप्त हुआ है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह खराब मोटर को बोर मे से निकालने के लिए जब मशीन को नजदीक ले जाया जा रहा था तो अचानक मशीन ऊपर से निकलती 11 के वी तार के साथ टकरा गई जिससे बीकर सिंह पुत्र जरनैल सिंह (28) व बगा सिंह पुत्र बावा सिंह (45) की मौत हो गई अते  लवप्रीत सिंह पुत्र सुखपाल सिंह  गुरप्रीत सिंह पुत्र हरजिन्दर सिंह गंभीर जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए हस्पताल ले जाया गया। 

मृतक बिकर सिंह अपने पीछे छोटा बच्चा पत्नी और माता पिता छोड़ गया और बगा अपने पीछे पत्नी तीन लड़के और बुढिय़ा मां को छोड़ गया है। इस दुखदाई घटना की सूचना मिलने से गांव मेे शोक की लहर दौड़ गई बड़ी संख्या मे गांववासी मृतक नौजवानो के घर एकत्रित हो गए। इस सम्बन्धित एस.एच.ओ छाजली इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने कहा कि 174 की कार्यवाही करके लाश पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News