सिद्ध मूसेवाला हत्याकांडः हत्यारों को लेकर हाथ लगा अहम सुराग

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 11:22 AM (IST)

मोगा: सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार मूसेवाला के हत्यारे मन्नु कुस्सा व जगरूप रूपा की 21 जून की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है जो सुबह के 5.56 मिनट की है। ये दोनों आरोपी मोगा के गांव समालसर में सी.सी.टी.वी. में दिखाई दिए हैं और ये दोनों सी.सी.टी.वी. कैमरे में बाईक पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। बता दें कि मन्नु कुस्सा व जगरूप रूपा दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। यह दोनों आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी बाहर हैं। इन दोनों शूटरों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस व पंजाब पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मन्नु कुस्सा व जगरूप रूपा दोनों शूटर   तरनतारन की ओर भागे थे। 

जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी जाती है। हत्या के 20-22 दिन के बाद भी आरोपी मोगा के गांव समालसर में दिख रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का जखीरा बरामद करना अभी बाकी है। आरोपी प्रियव्रत से तो हथियार बरामद हुए हैं परंतु बाकी हथियार मन्नु व रूपा के पास हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मूसेवाला की हत्या के बाद शायद आरोपियों को किसी ने पनाह दी और पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदलते रहे हैं। हत्या के बाद भी आरोपी पंजाब में ही रुके थे। हत्यारों की सी.सी.टी.वी. फुटेज मिलना अपने आप में एक बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News