जाली दस्तावेजों दिखा बनाया शिकार, 2 के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2025 - 01:57 PM (IST)

लुधियाना (राज) : थाना सराभा नगर की पुलिस ने धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के आरोप में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपी जिम्मी चुघ और मनमिंदरजीत सिंह है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
शिकायतकर्ता अमित के मुताबिक उसने आरोपियों से एक प्रापर्टी ली थी। जोकि आरोपियों ने उस प्रापर्टी में ज्यादा मुनाफा होना का झांसा देकर उसे बेची थी। मगर उसे बाद में पता चला कि आरोपियों ने जाली दस्तावेजों के आधार पर जमीन उसे बेची है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here