ससुराल परिवार ने दामाद को 6 दिन तक बनाया बंधक, जब छोड़ा तो घर में आकर कर ली खुदकुशी

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 10:59 AM (IST)

नाभा(खुराना): गोबिंद नगर कालोनी में एक नौजवान ने अपने ससुराल परिवार से तंग होकर घर में ही खुदकुशी कर ली। मृतक जतिन्दर सिंह को 6 दिन पहले पटियाला के अबलोवाल में ससुराल परिवार के कुछ सदस्यों ने जबरदस्ती घर में बंधक बना कर रख लिया था। जतिन्दर सिंह के माता-पिता को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने पटियाला के एस.एस.पी. को दर्खास्त दी थी, परन्तु 6 दिनों बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

इसके बाद जतिन्दर को उसके मामा ससुर की तरफ से डराने-धमकाने के बाद छोड़ दिया। इस उपरांत वह नाभे पहुंचा तो उसने अपने घर की छत पर लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक जतिन्दर के माता-पिता ने बताया कि लड़की का मामा उनके बेटे को अक्सर ही जान से मारने की धमकियां देता था। जब उसे 5 दिन अपनी हिरासत में रखकर छोड़ा तो उसने घर में आकर खुदकुशी कर ली। मृतक जतिन्दर का विवाह 2 साल पहले हुआ था और घरेलू कारणों करके अक्सर ही लड़ाई-झगड़ा रहता था।

मृतक जतिन्दर सिंह की माता गीता और पिता लखवीर सिंह ने मांग की कि उनके पुत्र को मरने के लिए मजबूर करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। नाभा कोतवाली पुलिस के ए.एस.आई. मनमोहन सिंह ने कहा कि जतिन्दर नाम के लड़के ने खुदकुशी की है। हमने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर मृतक जतिन्दर सिंह की पत्नी और उसके मामा ससुर के खिलाफ धारा 306, 506 आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News