सोनभद्र हिंसा: प्रियंका गांधी के हक में आए कैप्टन, यूपी सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रकट

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 06:39 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर यहां विरोध प्रकट किया और इसे ‘अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक करार दिया।
Image result for Sonbhadra violence
सोनभद्र हिंसा को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करने और दुख की इस घड़ी में मृतकों/घायलों के परिवारों से मुलाकात करने के प्रियंका गांधी के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपानीत सरकार नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलने के लिए बिल्कुल नीचे स्तर तक उतर गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र के भाजपानीत शासन को दखल देना चाहिए और आदित्यनाथ सरकार को टकरावपूर्ण रवैया वापस लेने का निर्देश देना चाहिए तथा प्रियंका गांधी एवं उनके समर्थकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। 

Image result for Sonbhadra violence


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News