दोआबा की 2 सीटों को लेकर पंजाब कांग्रेस में चल रही अटकलें

punjabkesari.in Wednesday, Jan 19, 2022 - 11:22 AM (IST)

लुधियानाः पंजाब में कांग्रेस ने 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का नामों का ऐलान कर दिया है, जबकि 31 सीटों पर पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी की पहली सूची के साथ ही राज्य कांग्रेस में कुछ सीटों पर घमासान मच गया है, जिसको देखते पार्टी अब कुछ सीटों पर दोबारा विचार करने में जुट गई है। खबर मिली है कि कांग्रेसी नेता महेन्दर सिंह के.पी., जो सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भी हैं, टिकट न मिलने कारण नाराज हैं। अब के.पी. को मनाने के लिए कांग्रेस में कोशिशों शुरू हो चुकी हैं, जिसके लिए सीटों की तलाश शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में AAP के बाद क्या कांग्रेस करेगी CM चेहरे का ऐलान, जानें

खबर तो यह भी मिली है कि दोआबा क्षेत्र की 2 सीटों संबंधी कांग्रेस में फेरबदल पर भी विचार चल रहा है। इसमें फगवाड़ा और आदमपुर सीटें मुख्य हैं। के.पी. आदमपुर सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे और यह भी कहा जा रहा था कि इस सीट पर चन्नी भी चुनाव लड़ सकते हैं परन्तु जब सूची सामने आई तो उसमें न चन्नी का नाम था और न ही के.पी. का। उल्टा सीट कांग्रेस नेता सुखविन्दर सिंह कोटली को दे दी गई। अब खबर आ रही है कि के.पी. को या तो आदमपुर या फिर फगवाड़ा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। फगवाड़ा सीट पर बलविन्दर सिंह धालीवाल कांग्रेस के विधायक हैं और पार्टी ने उनको ही टिकट दी है।

यह भी पढ़ेंः विदेश जाने का जुनून, नौजवान ने फ्लाइट तक पहुंचने के लिए सारी हदें की पार

धालीवाल की जगह के.पी. को टिकट देने की भी चर्चा चल रही है। धालीवाल को जगराओं से टिकट देने संबंधी विचार किया जा रहा है। दोनों सीटों संबंधी विचार करने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी त्रिलोचन सिंह और एक अन्य सरकारी अधिकारी, जो सी.एम. चन्नी के बेहद करीब हैं, को टिकट देकर एडजस्ट करने की कोशिश कर रही है। त्रिलोचन सिंह भी फगवाड़ा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, जबकि चन्नी के करीबी सरकारी अधिकारी की बंगा से चुनाव लड़ने की योजना है। इस खींचतान में बंगा विधानसभा सीट पर भी किसी नाम का ऐलान नहीं किया जा सका है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News