स्पाइसजैट फ्लाइट 3 घंटे 50 मिनट लेट, यात्री हुए परेशान

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 08:30 AM (IST)

जालंधर(सलवान): भोपाल में मौसम खराबी के कारण दोआबा क्षेत्र की इकलौती दिल्ली-आदमपुर स्पाइसजैट फ्लाइट ने 3 घंटे 50 मिनट लेट उड़ान भरी जिसका हर्जाना आम जनता को भुगतना पड़ा। सूत्रों से मिली जानकारीअमूमन स्पाइसजैट फ्लाइट का दिल्ली से सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर चली ओर सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर आदमपुर पहुंची। वहीं स्पाइसजैट फ्लाइट आदमपुर से दिल्ली के लिए सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर चलती है और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचती है। 

वहीं नए साल के दूसरे दिन आज स्पाइसजैट फ्लाइट ने आदमपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर चली जोकि दिल्ली दोपहर 4 बजकर 50 मिनट पर पहुंची। दिल्ली से फ्लाइट में आ रहे यात्रियों के रिश्तेदारों ने एयरपोर्ट के बाहर ही इंतजार किया, 3 घंटे 55 मिनट लेट होने की वजह से जिन यात्रियों की आगे फ्लाइट थी, उन्हें स्पाइसजैट की फ्लाइट लेट होने के कारण मुश्किलें आईं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News