खेल प्रमोटर जगरूप सिंह की बेटी परनीत कौर और हरसिमरत सिंह चाहल विवाह बंधन में बंधे
punjabkesari.in Thursday, Oct 28, 2021 - 10:31 PM (IST)

सियाटल : उभरते लेखक और खेल प्रमोटर जगरूप सिंह जरखड़ और परमजीत कौर सरां की बेटी परनीत कौर सरां का शुभ विवाह काका हरसिमरत सिंह चाहल पुत्र लाभ सिंह चाहल (रिटायर्ड डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब सरकार) के साथ हुआ। इस मौके पर आनंद कारज की रस्म सिख रीति रिवाजों के अनुसार गुरुद्वारा सिंह सभा रैंटन सियाटल में हुई। गुरु घर में आशीर्वाद लेने के बाद मेहमानों के लिए स्वागती पार्टी पाबला हाऊस फैडरल वे सियाटल में आयोजित हुई।
इस मौके पर अमरीका और कैनेडा से आए सामाजिक व खेल जगत की उभरती सख्शियतों ने विवाह जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रो. जसबीर सिंह चाहल, कमल चाहल, सरमुख सिंह मावी, प्रितपाल सिंह, गुरजतिंद्र सिंह रंधावा मुख्य संपादक पंजाब मेल यू.एस.ए., मनमोहन ग्रेवाल, परमदीप सिंह बीला अमरीका, रणजीत सिंह मंड कैनेडा, मंजीत सिंह मंड सियाटल, दलजीत सिंह जरखड़ कैनेडा, हरदेव सिंह भंगू कैलीफोर्निया, करमवीर सिंह ग्रेवाल, जसवीर सिंह चाहल रीनो अमरीका, बूटा सिंह जौहल, मंजीत सिंह चाहल सियाटल, करनैल सिंह कहल व देश विदेश से पहुंचे बड़ी सख्शियतों ने विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। बलजीत सिंह सहबी ने आई संगतों का धन्यवाद किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here