पंजाब में खेलों को मिलेगा नया बढ़ावा, मीत हेयर ने की केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 03:15 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के खेल मंत्री और बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीट हेयर ने आज केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस संबंध में पंजाब के खेल मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बैठक की कुछ तस्वीरें भी सांझा की हैं।

PunjabKesari

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ''आज केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी से मुलाकात की और खेलों पर चर्चा की और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। पंजाब का खेलों से गहरा रिश्ता रहा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब को फिर से खेलों में अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।

आपको बता दें कि इस समय बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ खेल चल रही हैं और भारत अब तक 26 पदक जीत चुका है। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर के लवप्रीत सिंह को 40 लाख रुपए, खन्ना गांव के गुरदीप सिंह को 40 लाख रुपए, लुधियाना के विकास ठाकुर को 50 लाख रुपए और नाभा के पास मेहस गांव की हरजिंदर को 40 लाख रुपए नकद देने की घोषणा की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News