पंजाब में एक ही दिन में पराली जलाने के चिंताजनक आंकड़े, किसान यूनियनों ने सरकार को दी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Oct 10, 2022 - 04:33 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा): पंजाब सरकार, कृषि विभाग और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का इस बात पर जोर लगा हुआ हैं कि पंजाब के किसान पराली न जलाएं। इस मुहिम पर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं पर इसके बावजूद पंजाब के किसानों द्वारा पराली को जलाने का दौर जारी है। जानकारी के अनुसार पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में एक दिन में 711 मामले पराली जलाने के सामने आए हैं।

इनमें सबसे अधिक मामले अमृतसर जिले से हैं। तरनतारन के 130 मामलों सहित 454 मामले दर्ज हुए। इसके अलावा बठिंडा, फाजिल्का, रूपनगर, होशियारपुर और पठानकोट में किसानों द्वारा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान के हलके संगरूर में पराली जलाने के 9705 मामले दर्ज हुए थे, जबकि 2020 में यह 8006 मामले थे।

इस दौरान किसान यूनियनें पराली को जलाने वाले किसानों के समर्थन में आगे आई हैं। भारतीय किसान यूनियन कादियां के प्रधान हरमीत सिंह कादियां ने कहा कि न तो केंद्र सरकार और न ही पंजाब सरकार किसानों को पराली संभालने के लिए कोई आर्थिक मदद दी जा रही है। सिर्फ बयानबाजी तक ही सीमित है। कादियां ने कहा कि अगर पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो यूनियन इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News