सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पंजाब के लोगों से किया यह वायदा

punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 02:43 PM (IST)

मुकेरियां: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से आज मुकेरियां का दौरा किया गया। इस मौके उन्होंने प्रैस कान्फ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधे। अपनी सरकार समय पर की प्राप्तियां गिनाते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जो कोई भी सहूलियतें पंजाब में दीं गई हैं, वह प्रकाश सिंह बादल की तरफ से ही दीं गई हैं। स्कालरशिप की स्कीम भी बादल सरकार समय पर शुरू की गई थी, जिसको पंजाब सरकार ने बंद कर दिया गया। पांच वर्षीय बच्चों को स्कालरशिप नहीं दी गई। सुखबीर ने ऐलान करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनने पर फिर नीले कार्ड बनाए जाएंगे और घर की प्रमुख महिलाओं के खातों में महीनो के 2000 रुपए डाले जाएंगे। 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा के सेशन दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सवाल पूछा था कि कांग्रेस का राज रहा है आपका, कोई एक भी काम की निशानी बता दो चन्नी साहब वह भी नहीं बता सके। अंत में चन्नी ने कहा कि सिर्फ पेच वर्क ही किया है। कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ 5 वर्ष जनता को लूटा ही है। पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ी पड़ी है। शिरोमणि अकाली दल के वर्करों पर कांग्रेसी विधायकों की तरफ से ही झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जो विकास कार्यों के काम करने वाले हैं, वह करते क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को तो इस करके मुख्यमंत्री बनाया गया है कि सभी पाप अब कैप्टन के सिर पर डाल दिए जाएं। उन्होंने कहा कि 5 वर्षीय के बच्चों को स्कालरशिप नहीं दी गई। मंत्री धर्मसोत ने जब स्कालरशिप को लेकर घोटाला किया था तो चन्नी मंत्री रहते हुए भी कुछ नहीं बोला। कांग्रेस का निशाना यही है कि अब झूठे फैसले किए जाओ। इस मौके उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर एक वर्ग को 400 यूनिट बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर 50 प्रतिशत लड़कियों के लिए नौकरियां रिजर्व की जाएंगी और कम से कम 10 हजार नौकरियां पंजाब पुलिस में भर्ती की जाएंगी। 

इसके अलावा उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर भी तीखे निशाने साधे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल फिर से गारंटी देने पंजाब आ रहा है। अभी तक तो वह यह गारंटी नहीं दे सके है कि पंजाब का कौन-सा मुख्यमंत्री चेहरा रखना है। उसी तरह ही पंजाब सरकार का हाल, जो अभी तक पंजाब में डी.जी.पी. नहीं लगा सकी। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में डी.जी.पी. और ए.जी. लगाना है तो क्या उस बारे भी सोनिया गांधी ही बताएगी तो ही लगाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News