सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान पर किया शाब्दिक हमला, कहीं ये बातें

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 03:49 PM (IST)

संगरूरः पंथिक संगठनों और शिरोमणि अकाली दल की संयुक्त उम्मीदवार बीबा कमलदीप कौर राजोआना के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे। इस बीच सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। सुखबीर बादल ने कहा कि जून 1984 में गांधी परिवार के आदेश पर स्वर्ण मंदिर पर टैंक और तोपखानों से हमला किया गया था। कई सिख कैदी अपनी सजा काटने के बावजूद देश की जेलों में बंद हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रिहा नहीं कर रही है। बंदियों की रिहाई की फाइलें मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास हैं जिन्हें वह नजरअंदाज कर रहे हैं।

सुखबीर बादल ने कहा कि बंदियों को रिहा करने के लिए एस.जी.पी.सी. द्वारा अब उचित कदम उठाए जा रहे हैं। राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई थी जिसे प्रकाश सिंह बादल ने खारिज कर दिया था। शिरोमणि अकाली दल सरकार ने पंजाब के लोगों को बिजली, पक्की सड़कें, पानी और शिक्षा समेत कई सुविधाएं मुहैया कराई थीं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि पहले धूरी विधानसभा क्षेत्र की दीवारों पर लिखा हुआ था कि झाडू को मौका दें। जीत के बाद अब उस हलके की दीवारों पर लोगों की तरफ से लिखा है कि झाड़ू को वोट न देना। सुखबीर बादल ने कहा कि सी.एम. भगवंत मान संगरूर से दो बार विधायक होने के बावजूद न तो कभी इस क्षेत्र का दौरा किया और न ही वहां के लोगों से मिले थे।

सुखबीर बादल ने पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सी.एम. भगवंत मान वास्तव में पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल हैं। केजरीवाल दिल्ली में बैठे पंजाब चला रहे हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में अब गुंडागर्दी का राज है। अब यहां गैंगस्टरों की भर्ती की जा रही है। 'आम' सरकार की ओर से एक हजार रुपए दिए जाने के बयान पर सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में किसी भी महिला के खाते में एक भी पैसा नहीं आएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News