CM चन्नी द्वारा नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर सुखबीर बादल का तंज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 04:23 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा गया। इस पत्र को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करते हुए सी.एम. चन्नी पर तंज कसा। उन्होंने कहा गैर-कांग्रेसी केंद्र सरकार से चाहती है कि किसानों का कर्जा माफ करे, कांग्रेस के 50% वादे को पूरा करे। 5 महीने की सरकार में 25% सी.एम. खुले तौर पर स्वीकार कर रहे है कि लोग 50% सिर्फ शब्दों पर भरोसा करते हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि चन्नी आगे मांग कर रहे है कि केंद्र उनके द्वारा दिए गए 3 रुपए में से 1.5 रुपए प्रति यूनिट/ बिजली का भुगतान करे। 

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला की इस पार्टी में शामिल होने की चर्चा

PunjabKesari

सुखबीर बादल ने आगे सवाल किया कि किसानों का कर्ज माफी का वादा किसने किया केंद्र या कांग्रेस सरकार ने। उन्होंने आगे पूछा कि क्या कांग्रेस के घोषणापत्र पर भाजपा का नियंत्रित है? हम उनके गुप्त सौदों को जानते हैं लेकिन वह इतना बेशर्म क्यों हो! उन्होंने कहा कि आज हर कोई जानता है कि कांग्रेस झूठ बोलने वाले पार्टी है।  

यह भी पढ़ें: कोटकपूरा पहुंचे मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों से सांझे किए विचार

बतां दे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने केंद्र सरकार को किसानों के पूर्ण कर्ज माफी के लिए निवेदन किया था। सी.एम. चन्नी ने कहा कि केंद्र सरकार अगर इस कर्ज माफी मुद्दे पर पहल करती है तो पंजाब सरकार अपना हिस्सा देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के किसानों और खेत मजदूरों का पूरा कर्ज माफ कर दिया जाए।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News