पंजाब की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर जानें क्या बोले सुखबीर बादल

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 08:31 PM (IST)

पंजाब डेक्स:  श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव कोट भाई के 20 वर्षीय युवक हरमन की हत्या को लेकर आज पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल गांव कोट भाई कुणाल धूरिया पहुंचे। श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव कोट भाई निवासी 20 वर्षीय युवक हरमन का हाल ही में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी और करीब 20 दिन बाद उसका शव मिला था।

इस दौरान सुखबीर बादल ने  हरमन के माता-पिता के साथ अपना दुख व्यक्त किया। सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य के लिए कानून व्यवस्था सबसे अहम चीज है। उन्होंने कहा कि 2022 में कानून व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। भगवान नए वर्ष 2023 में राज्य के मुख्यमंत्री को राज्य में कानून व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने का आशीर्वाद दें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News