जालंधर उपचुनाव में BJP की हार के बाद बोले सुनील जाखड़, कही ये बात
punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2024 - 06:08 PM (IST)

जालंधर: जालंधर उपचुनाव में हार के बाद पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि जालंधर के लोगों का फतवा कबूल है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए थे, जो सफाई अभियान शुरू किए थे उम्मीद है कि अब वह काम और तेज रफ्तार से करने का फर्ज सरकार याद रखेगी।
सुनील जाखड़ ने कहा कि अब 'आप' सरकार से यह भी उम्मीद करते हैं कि वह पूरे पंजाब में विकास के साम शुरू करवाएगी। लोगों को हो रही परेशानी रोकेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करेगी व कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार करेगी।
गौरतलब है कि जालंधर उपचुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के मोहिंदर भगत ने 37,325 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है जबकि भाजपा के शीतल अंगुराल दूसरे स्थान पर हैं, जिन्हें 17,921 वोट हासिल हुए। इसी तरह कांग्रेस की सुरिंदर कौर को तीसरे और अकाली दल की सुरजीत कौर को चौथा स्थान पर रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here