जिम के बाहर सैर कर रही महिला की मौत के मामले में सनसनीखेज खुलासा, उड़ जाएंगे होश

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2024 - 12:08 PM (IST)

लुधियाना : 12 दिन पहले सूफियां चौंक के निकट जिम के बाहर सैर कर रही स्वीटी अरोड़ा की सड़क दुर्घटना में जायलों कार से मौत, दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या थी। स्वीटी की हत्या नाजायज संबंधों के कारण हुई है। स्वीटी अरोड़ा के प्रेमी ने ही उससे पीछा छुड़ाने के लिए फुल प्रूफ प्लानिंग के साथ हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने इस वारदात को इस तरह अंजाम दिया था कि वह पूरी तरह से दुर्घटना लगे। आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब भी हो गए और पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना मानकर जायलो कार के चालक अमृतसर निवासी अजमेर सिंह पर मामला भी दर्ज कर लिया था। लेकिन मौका ए वारदात के हालात इस दुर्घटना पर शक जाहिर कर रहे थे, जब पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की तो सी.सी.टी.वी कैमरे की कुछ फुटेज सामने आए। जिनमें वारदात से 2 दिन पहले 2 कारें स्वीटी अरोड़ा की रैकी करती दिखाई दी। पुलिस ने इन कार सवारों को बुलाया और उनसे सख्ती से पूछताछ की।

इसके बाद हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में स्वीटी अरोड़ा के प्रेमी मोहाली निवासी लखविंदर सिंह लक्खा व उसके दोस्त कुलविंदर सिंह पिंदा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले अमृतसर निवासी अजमेर सिंह पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साजिश के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैसी हुई थी हत्या,क्या था मामला

10 मई की सुबह न्यू हरगोबिंद नगर की रहने वाली 33 वर्षीय स्वीटी अरोड़ा, भतीजे के साथ जिम गई थी। स्कूटी से उतरने के बाद वह सड़क पर डिवाईडर के साथ वॉक करने लगी। तभी पीछे से तेज रफ्तार जायलो कार आई और डिवाईडर के साथ सैर कर रही स्वीटी अरोड़ा को जबरदस्त टक्कर मार दी। स्वीटी को टक्कर मारने के बाद कार कुछ दूर जाकर डिवाईडर से टकराकर रुक गई।

इसके बाद कार चालक बाहर निकला और गंभीर स्वीटी के पास आया ओर उसकी नब्ज चैक की। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्वीटी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया। परिवार वाले उसे ईलाज के लिए दिल्ली ले जाने लगे तो स्वीटी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की और  प्राथमिक कारवाई में आरोपी जायलो कार चालक अमृतसर निवासी अजमेर सिंह पर दुर्घटना का मामला दर्ज किया।

2 दिन स्वीटी की रेकी, सी.सी.टी.वी में हुए रिकॉर्ड

प्राथमिक जांच में भले ही पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया परंतु मौका ए वारदात के जो हालात थे, वह इस हादसे पर शक जता रहे थे। हादसे के समय स्वीटी अरोड़ा, सड़क पर डिवाईडर के बिल्कुल साथ वॉक कर रही थी। सड़क पूरी तरह से खाली थी। तभी तेज रफ्तार जायलो पीछे से आई और डिवाईडर के साथ वॉक कर रही स्वीटी अरोड़ा को टक्कर मार उड़ा दिया। इसके बाद जायलो कार चालक गाड़ी से उतरा और घायल स्वीटी अरोड़ा की नब्ज चैक की। सी.सी.टी.वी में यह सारी घटना कैद हो गई। इस सी.सी.टी.वी ने भी पुलिस के सामने शक जाहिर किया।

पुलिस ने जब 2 दिन पहले की सी.सी.टी.वी फुटेज खंगाली तो एक माईक्रा कार व स्कॉरपियो गाड़ी स्वीटी अरोड़ा की रेकी करते हुए रिकॉर्ड हुई। जांच के दौरान पता चला कि यह गाड़ियां मोहाली के रहने वाले लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा की हैं। पुलिस ने जब स्वीटी के परिवार वालों से इस बारे में पूछताछ की तो पता चला कि लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा व उसका ड्राईवर कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदा का उनके घर पर भी आना जाना था। पुलिस ने तुरंत शक के आधार पर लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा व कुलविंदर सिंह उर्फ  पिंदा को उठा लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल र लिया।

स्वीटी शादी का बना रही थी दबाव

आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा ने बताया कि स्वीटी अरोड़ा से उसके नाजायज संबंध थे। स्वीटी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। उसने कई बार उसे टाला, लेकिन वह लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसी वजह से उसने स्वीटी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की सोची। इसमें उसके ड्राईवर एवं रिश्तेदार कुलविंदर सिंह ने उसका साथ दिया। कुलविंदर सिंह ने ही उसे अजमेर सिंह ने मिलवाया। हत्या की यह वारदात दुर्घटना लगे, इसके लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग की और तय योजना के मुताबिक इस वारदात को अंजाम दिया।

इस सबंधी ए.डी.सी.पी. वन जगबिन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न पहलुओं के आधार पर मामले की जांच की। जिसके बाद हत्या की इस वारदात का पर्दाफाश  हुआ है। आरोपी लखविंदर व कुलविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया है। फरार आरोपी अजमेर की तलाश जारी है। जल्द ही की उसे काबू कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News