Jalandhar में चलती स्विफ्ट कार में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 01:01 PM (IST)
जालंधर (सोनू): शहर में एक चलती कार में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, माडल हाउस माता रानी चौक में चलती स्विफ्ट कार को अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग में कार को चपेट में ले लिया। मौके पर गनीमत रही कि कार में सवार दोनों लोगों को कुछ नहीं हुआ।

कार में लगने की सूचना राहगीरों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना संबंधी जानकारी देते हुए कार चालक रघुविंदर सिंह ने बताया कि वह कपूरथला के रहने वाले हैं और वह किसी निजी काम के लिए जालंधर में आए थे। इसी बीच जब वह माता रानी चौक के पास पहुंचे तो अचानक चलती कार को आग लग गई। जिसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो लोगों फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया।
वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन आग लगने से कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं पुलिस अधिकारी सतिंदरपाल सिंह ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना उन्हें कंट्रोल रूम पर मिली थी। उनकी टीम मौके पर पहुंची और देखा कि फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा रही थी। फिलहाल इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं लेकिन कार का नुकसान हो गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

