Big Breaking : तरनतारन में शादी समारोह दौरान सरपंच की हत्या करने वालों का एनकाउंटर

punjabkesari.in Sunday, Feb 22, 2026 - 09:42 AM (IST)

तरनतारन (रमन): हाल ही में तरनतारन जिले के सिद्धू फार्म में आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच हरबिंदर सिंह (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आज तरनतारन पुलिस ने एक बड़ा ऑपरेशन किया। पुलिस ने गांव नौशहरा पन्नुआ के पास सरपंच की हत्या करने वाले दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

tarntaran encounter

जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस मामले के सिलसिले में आरोपियों की तलाश कर रही थी। जब पुलिस को दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर जाते दिखाई दिए तो दोनों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान जब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद SSP सुरिंदर लांबा समेत कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 

tarntaran encounter

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शरणप्रीत सिंह और हरदीप सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एनकाउंटर में गोली लगने से घायल हुए आरोपियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News