तरुण चुघ की व्यापारियों से अहम मीटिंग, कहा- किसान और व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 07:35 PM (IST)

अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की आज अमृतसर में मजीठा मंडी में व्यापारियों के साथ अहम मीटिंग हुई। इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए 10 वर्षों में जो कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व है। चुघ ने कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यापार और उद्योग आसानी से लगाए जा सकें इसके लिए मोदी सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य किया है। इसी का परीणाम है कि आज रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स सरकार को प्राप्त हो रहा है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

तरुण चुघ ने कहा कि पी.एम. मोदी के नेतृत्व में किसान के लिए आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानो के खाते में निरंतर पहुंच रही है। उद्योग के क्षेत्र में आज भारत एक निर्माता क्षेत्र में एक शक्ति के रुप में उभरा है और दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है। चुघ ने आगे कहा कि एक समय था जब भारत आयत पर निर्भर था आज भारत निर्यात शक्ति बनकर उभरा है। इससे देश में रोजगार भी बढ़े है और प्रत्येक वर्ग लाभान्वित भी हुआ है। इसी की बदौलत भाजपा को 400 से अधिक सीट मिलेंगे क्योंकि प्रत्येक वर्ग पी.एम. मोदी को अपना नायक मानकर आशीर्वाद देगा। इस अवसर पर पदाधिकरी, कार्यकर्त्ता और मजीठा मंडी के व्यापारी प्रतिनिधि भी मोजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News