लव मैरिज का खौफनाक अंत, नौजवान ने उठाया यह कदम

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 02:40 PM (IST)

जालंधर (महेश): पतारा थाना अधीन पड़ते गांव भोजोवाल के रहने वाले एक नौजवान ने एक होटल में पंखे के साथ फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। उसने अपने ही गांव की लड़की के साथ भाग कर प्रेम विवाह करवा लिया था। मृतक नौजवान की पहचान 28 वर्षीय सन्दीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। मृतक डीजल मेकैनिक था और वर्कशाप में काम करता था।

थाना रामा मंडी के इंचार्ज जतिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक सन्दीप के पिता गुरदीप सिंह के बयानों पर थाना रामा मंडी में सन्दीप के साथ विवाह करवाने वाली लड़की हरप्रीत के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 306 के अंतर्गत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक नौजवान का शव वारिसों को सौंप दिय जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता गुरदीप सिंह ने बताया कि उसका लड़का सन्दीप 30 दिसंबर को गांव की लड़की के साथ भाग गया था।

PunjabKesari

पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव से भाग कर दोनों होशियारपुर की ओर चले गए थे। दोनों ने 'लव मैरिज' करवाने के बाद माननीय अदालत में भी इसकी पूरी जानकारी दी थी। संबंधित थाना पतारा की तरफ से अदालत को सूचित किया गया है कि दोनों बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह करवाया है, जिस कारण उनको सुरक्षा मुहैया करवाई जाए जिससे कोई उनको नुक्सान न पहुंचा सके।

एस.एच. ओ. जतिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले सन्दीप और हरप्रीत लद्धेवाली यूनिवर्सिटी रोड पर जैज नाम के होटल में आए थे। पुलिस हिरासत में के ली गई हरप्रीत ने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह वाशरूम में चली गई। कुछ समय बाद जब वह बाहर आई तो सन्दीप का शव पंखे के साथ लटक रहा था। उसने फंदा लगा कर अपनी लीला समाप्त कर ली। हरप्रीत ने बताया कि वह सन्दीप को आटो के द्वारा जौहल अस्पताल रामा मंडी लेकर गई, जहां डाक्टरों ने जांच करने पर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। थाना रामा मंडी के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस आज लड़की को माननीय अदालत में पेश करेगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News