जालंधर में चोरों का आतंक, 3 दुकानों को बनाया निशाना, CCTV में कैद हुआ मंजर

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:42 PM (IST)

जालंधर : शहर के रामामंडी इलाके में बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास स्थित मार्केट में एक चोर ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी चोरी कर ली। पूरी वारदात दुकान के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

दकोहा निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार सालों से ‘मोबाइल कैंपस’ नाम से दुकान चला रहे हैं। शनिवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गल्ले से करीब 55 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक दुकान में चोरी करता और फिर फरार होता दिखाई दिया। बाद में जानकारी मिली कि चोर ने साथ लगती दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। दुकानदारों ने मामले की शिकायत थाना रामामंडी की चौकी दकोहा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News