मामूली विवाद को लेकर गरमाया माहौल, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला
punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 12:35 PM (IST)

लुधियाना: लुधियाना में मामूली-सी बात को लेकर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अहाते पर एक युवक शराब पी रहा था जिसने अहाते के करिंदे से नमकीन और सलाद मांगा था। इस दौरान अहाते के करिंदे और अहाते पर बैठे युवक के बीच मामूली विवाद हो गया जिसने गंभीर रूप धारण कर लिया। तेजधार हथियार से हमला करने पर अहाते पर बैठे पर युवक का हाथ कट गया।
इस दौरान अहाते पर काम करने वाला ठेके के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। घायल हुए युवक ने अपने साथियों को अहाते पर बुला लिया। साथियों ने अहाते में तोड़फोड़ की। तभी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। हंगामा होते हुए देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जहां घटना हुई वहां कुछ दूरी पर पुलिस थाना था फिर भी पुलिस को आते-आते 2-अढ़ाई घंटे लग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और मामला शांत करवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here