मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनावों को लेकर दी यह जानकारी
punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 04:30 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। चुनावों को लेकर आज मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू द्वारा प्रैस कांफ्रैंस की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों पर तैयारी जोरों पर है। पंजाब में चुनाव को लेकर सुरक्षा के मद्देनज़र तैयारियां जारी है। सभी 23 सीटों और 117 विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार ट्रांसजेंडर भी वोट करेंगे क्योंकि महिला, पुरुष व ट्रांसजेंडर लोकतंत्र में सब बराबर हैं।
डॉ. करुण राजू ने जानकारी दी कि इस बार उनके पास वोटिंग के लिए 8.6 लाख फॉर्म हैं और ऑनलाइन वोटिंग भी करवाई जाएगी। 2 करोड़ 9 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 1.1 करोड़ पुरुष व 99 लाख महिलाएं वोटर हैं। उन्होंने बताया कि एन.आर.आई. का भी इस बार खास ख्याल रखा जाएगा, जिन लोगों के पास भारतीय पासपोर्ट हैं वह अपना वोट बनवा लें। चुनावों के दौरान हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंधी जिलों के डी.सी. और एस.एस.पी. के साथ मीटिंग की जा चुकी है। इनसे संंबंधित पूरी रिपोर्टिंग ली जा रही है। जो लोग हथियार जमा नहीं करवाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here