पुलिस कर्मचारियों की मौतों ने बढ़ाई अधिकारियों की चिंता, जानें वजह
punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 01:59 PM (IST)

लुधियाना: पंजाब का जिला लुधियाना घनी आबादी वाला क्षेत्र है और शहर की कानून व्यवस्था व पुलिस थाने से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस कर्मियों की कमी ज़िले में पुलिस कमिश्नरेट के लिए चिंता का बिषय बनती जा रही है। दरअसल, लुधियाना शहर में हर महीने 3 से ज़्यादा पुलिस कर्मचारियों की मौत होने के कारण पुलिस कर्मियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। जानकारी के अनुसार पिछले 15 महीनों में लुधियाना कमिश्नरेट के 50 पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है जिनमें से कुछ की बीमारियों तो कुछ की मौत सड़क दुर्घटनाओं के कारण हुई थी।
बता दें कि लुधियाना कमिश्नरेट में 4334 पुलिस कर्मचारी तैनात हैं और इसके बावजूद अभी भी पुलिस के पास 825 पुलिस कर्मियों की कमी है। जबकि पिछले वर्ष शहर की ज़्यादा आबादी होने के चलते पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ को 1200 पुलिस कर्मियों की मांग भेजी गई थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इंस्पेक्टर रैंक तक के अधिकारियों को दिन में लगभग 12 घंटे व सातों दिन काम करना पड़ता है जिसके कारण उन्हें कई गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों से गुज़रना पड़ता है व इसी के चलते कई पुलिस कर्मचारी समय से पूर्व ही रिटायरमेंट ले लेते हैं जिसके कारण पुलिस कर्मचारियों की संख्या में कमी आ रही है। पिछले साल भी कई पुलिस कर्मचारियों ने अपनी इच्छा से रिटायरमेंट को चुना था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here